February 27, 2026

मनोज शर्मा बने कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मनोज शर्मा को कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति रविवार को की गई है, जिसमें मनोज शर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
मनोज शर्मा इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र में समर्थन को मजबूत किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि मनोज शर्मा के अनुभव और संगठनात्मक कौशल से कोरबा जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।
मनोज शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word