March 25, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने मांगा छेरछेरा


कोरबा। हरदीबाजार मंडल व भिलाईबाजार मंडल के नोनबिर्रा और मुढ़ाली में छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेरहेरा… धान के कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में आज धूमधाम से पारंपरिक त्योहार छेरछेरा पर्व मनाया गया। सुबह से ही बच्चों की टोलियां छेरछेरा मांगने निकल पड़ी। बच्चे तो बच्चे कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी छेरछेरा मांगा। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, सांई मन्नू राठौर, हरीश थरवानी, राजू नायर, अर्जुन राठौर, दिलहरन कुमार, रमेश यादव, फिरत राम, मनीराम कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word