February 25, 2026

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी

0 बिना एडमिट कार्ड नहीं हो सकेंगे परीक्षा में शामिल
कोरबा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह स्कूलों द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्कूल से छात्र एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। एडमिट कार्ड में रोल नंबर के अलावा संबंधित परीक्षार्थी की जन्म तिथि, अभिभावकों के नाम, छात्र किन विषयों की परीक्षा में शामिल होगा, इसका उल्लेख आदि रहेगा। स्कूलों को भी निर्देश दिए गए हैं कि स्टूडेंट्स को यह जानकारी दें कि परीक्षा केंद्र में सुबह 10 बजे के बाद उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए वे समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षार्थी को यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसी के साथ स्कूल की आईडी कार्ड भी अपने साथ रखना होगा।

सीबीएसई ने परीक्षा प्रक्रिया में किया है बदलाव
इस साल सीबीएसई ने छात्रों के लिए परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि छोटे और लंबे उत्तर वाले प्रश्नों की संख्या कम की गई है, ताकि एनालिटिकल और क्रिटिकल थिंकिंग पर जोर दिया जा सके। इसके अलावा, आंतरिक मूल्यांकन का वजन बढ़ाकर कुल अंकों का 40 फीसदी कर दिया गया है, जबकि शेष 60 फीसदी बोर्ड परीक्षाओं पर आधारित होगा। छात्रों के लिए अनिवार्य 75 फीसदी उपस्थिति की आवश्यकता भी लागू की गई है, जिसमें बीमारी, अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों या अन्य वैध कारणों के मामलों में छूट दी जाएगी। परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने सभी परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word