March 17, 2026

दिनेश मालती किन्नर ने दिखाया दम


कोरबा। नगर निगम का महापौर बनने के लिए दलीय प्रत्याशियों के साथ-साथ जहां निर्दलीयों ने भी अपनी किस्मत आजमाई वहीं थर्ड जेण्डर दिनेश मालती किन्नर ने भी महापौर का चुनाव दमदारी से लड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में खुद को अपनी मेहनत के बूते तीसरे स्थान पर लाकर खड़ा किया है। चुनाव में पड़े कुल विधिमान्य 1 लाख 64 हजार 699 मतों की गिनती की गई जिसमें 10,109 वोट मालतीकिन्नर को मिले हैं।
कांग्रेस से पार्षद का चुनाव लड़ने की उन्होंने इच्छा संगठन से जाहिर की थी लेकिन टिकट नहीं मिली तो महापौर का निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word