March 17, 2026

महिला बाल विकास विभाग पाली का कारनामा, भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा सोख्ता गढ्ढा निर्माण

पाली । जमीन के अंदर जल संग्रहण करने शासन की महत्वपूर्व योजना है शासन की इस महत्वपूर्ण योजना सोख्ता गड्ढा के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें सामने आई हैं। महिला बाल विकास विभाग पाली द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में 16000 रुपये की लागत से सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया है, लेकिन मौके पर काम की गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही संदिग्ध हैं। बल्कि इस योजना से सिर्फ अधिकारी कर्मचारी और उनके चहेते ठेकेदारों को लाभ हो रहा है, इनकी मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। सोख्ता गड्ढा के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। कई जगहों पर सिर्फ गड्ढे खोदे गए हैं और कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया है और राशि आहरण कर ली गई है। पाली परियोजना के अलावा हरदीबाजार परियोजना में भी उक्त निर्माण कार्य का यही स्थिति है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलने के बाद सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्यों की खुलासा किया जाएगा। सोख्ता गड्ढा योजना का उद्देश्य जल संचयन और वर्षा जल को जमीन में संग्रहित करना है। लेकिन भ्रष्टाचार के कारण योजना की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है ।

सभापति माया रूपेश कंवर ने किया निरीक्षण
मामले की मौखिक जानकारी मिलने पर जिला पंचायत कोरबा की सदस्य और महिला बाल विकास विभाग की सभापति माया रूपेश कंवर उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया और आधे अधूरे और गुणवत्ता विहीन कार्य को देखकर पाली परियोजना के अधिकारी से जानकारी चाही किंतु पाली परियोजना के अधिकारी बाहर शिविर में होना बताकर अब तक जानकारी देने से बच रहे है। सभापति का कहना है कि उक्त मामले को जिला सदन में रखा जायेगा और संबंधितों पर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word