March 17, 2026

सड़कों पर जमा बारिश के पानी से मिला निजाद


हरदीबाजार । बारिश के समय सड़कों पर पानी भरने की समस्या का समाधान हो गया है। रामकृष्ण हॉस्पिटल के पास शिव नगर और शिक्षक नगर में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण किया गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में आसानी हो रही है। भूमि स्वामी कमलेश राठौर ने पानी निकासी के लिए जमीन पंचायत को दान में दी है। ग्राम पंचायत ने पुल और नाली बनाकर पानी का निकास सुनिश्चित किया। सरपंच लोकेश्वर कंवर ने बताया कि पानी भराव वाले क्षेत्रों में जल्द ही नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सप्तदेव मंदिर के पास भी पानी भराव की समस्या का समाधान किया गया है। पुल और नाली निर्माण से लोगों को पानी भराव से राहत मिली है।

ranjan photo
Admin

Spread the word