February 25, 2026

देवशयनी एकादशी पर मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती 6 जुलाई को

0 नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा किया जाएगा आयोजन
कोरबा। देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा मां सर्वमंगला घाट कोरबा पर हसदेव आरती का आयोजन 6 जुलाई को संध्या 5 बजे से किया जाएगा, जिसमें नगर पालिक निगम के महापौर संजु देवी राजपूत मुख्य यजमान के रूप में सहभागी होंगी। समिति ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा हसदेव नदी, हसदेव की सहायक नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, संरक्षण करने तथा तट के सौन्दर्यीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक मास की पूर्णिमा को हसदेव आरती माँ सर्वमंगला घाट, कोरबा पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इसी क्रम में देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर 6 जुलाई को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला घाट,कोरबा में नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव आरती की जायेगी। उक्त आरती में महापौर संजु देवी राजपूत मुख्य यजमान के रूप में सहभागी होंगी। इसके अलावा विशिष्ट यजमान राष्ट्रसेविका समिति की जिला कार्यवाहिका गीता सिंह, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा गोयल, सतनामी कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष डॉ. बरखा रानी कुर्रे, अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति की महिला संयोजिका लक्ष्मी नायक सहभागी होंगी। समिति द्वारा कोरबावासियों से अधिक से अधिक संख्या में हसदेव आरती में सहभागी होने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word