सुरेश शर्मा बने नगर निगम कोरबा के विधिक सलाहकार

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सम्माननीय व वरिष्ठ सदस्य, पूर्व उपाध्यक्ष, पब्लिक नोटरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विधि प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार शर्मा को नगर पालिका निगम कोरबा के विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
नगर निगम कोरबा में उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक और विधिक अनुशासन को नई गति मिलेगी। उनके अनुभव, दक्षता, और सकारात्मक दृष्टिकोण से स्थानीय शासन के निर्णयों में नया आयाम स्थापित होगा।
उनकी नियुक्ति पर नगर निगम कोरबा, स्थानीय प्रशासन, कोरबा वासियों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे।
