कोरबा का गौरव : एडम आर्यन पुरोहित का चयन अमेरिका के शीर्ष बिजनेस कॉलेज में

कोरबा। हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस. व्ही. पुरोहित के पोते एवं सुनील पुरोहित के भतीजे एडम आर्यन पुरोहित ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए अमेरिका के प्रतिष्ठित कॉलेज सांता मोनिका, लॉस एंजिल्स में प्रवेश पाया है। उन्हें बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।
एडम ने हाल ही में गार्डन एस. मार्शल स्कूल, लॉस एंजिल्स से 12वीं की शिक्षा उत्तीर्ण की है। सांता मोनिका कॉलेज में इस वर्ष विश्वभर से लगभग 11,000 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 3,000 छात्रों को प्रवेश मिला है। चयनित विद्यार्थियों में एडम आर्यन का चयन इस प्रतिस्पर्धा में उनकी मेधा और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
चार वर्षीय इस डिग्री कोर्स के दौरान एडम अमेरिका में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। सांता मोनिका कॉलेज वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बिजनेस कॉलेजों में गिना जाता है और यहां प्रवेश पाना किसी भी छात्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
एडम पंकज पुरोहित व एलेक्सी पुरोहित के पुत्र है। सफलता से परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। वहीं, कोरबा के शिक्षाविदों और सामाजिकजनों ने भी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।