February 4, 2026

आईटीआई में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में रूचि कम


0 दो चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 300 सीटें खाली
जिले में आईटीआई प्रशिक्षण केंद्रों में साधन और संसाधनों की कमी से विद्यार्थी प्रवेश में रुचि कम दिखा रहे हैं। दो चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लगभग 300 सीटें अब भी खाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
बताया जा रहा है कि जिले में लगभग छह आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। इसमें से रामपुर आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र में इलेक्ट्रिकल, मशीनिष्ट, फीटर, कोपा, स्टेनोग्राफी सहित 14 ट्रेड में लगभग 500 सीटें हैं। इन सीटों में प्रवेश के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने ऑनलाइन आवेदन मंगाया है। अब तक दो चरण में ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन रामपुर आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र की अलग-अलग ट्रेड के लगभग 200 से अधिक सीटें अब भी खाली पड़ी है। इसके अलावा पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र की भी यही स्थिति है। इस तरह कुल लगभग 300 से अधिक सीटें रिक्त है। बताया जा रहा है कि रामपुर आईटीआई में ही सबसे अधिक ट्रेड और सीटें है। लेकिन सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थी प्रवेश को लेकर रुचि कम दिखा रहे हैं। हालांकि कम प्रवेश की वजह यह भी बताया जा रहा है कि वर्तमान में डिग्री संकायों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। चयनित सूची में कक्षा 10वीं में 80 फीसदी से अधिक अंक वाले हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल है, जो कक्षा 12वीं के बाद भी प्रवेश के लिए पंजीयन किया है। उन्होंने अन्य डिग्री, डिप्लोमा और व्यवसायिक पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन किया है। इनकी भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। प्रबंधन को तीसरे चरण में सभी सीटों के भरने की उम्मीद लगाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण केंद्र के कई ट्रेड में नियमित शिक्षक नहीं है। कक्षाएं अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही संचालित हो रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word