अंडर-19 क्रिकेट में स्वामी आत्मानंद स्कूल, जमनीपाली के दो खिलाड़ियों का संभागीय स्तर पर चयन

जमनीपाली । स्वामी आत्मानंद स्कूल, जमनीपाली के दो उभरते हुए खिलाड़ियों ने अंडर-19 क्रिकेट में ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर संभागीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की है। कक्षा 10वीं के हिमांशु साहू और कक्षा 8वीं की भूबृतिसलाम ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
अब यह दोनों खिलाड़ी 11 अगस्त को बिलासपुर में होने वाली संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय और ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु साहू और पी.टी.आई. नितेश कुमार यादव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने प्रदर्शन से संभागीय स्तर पर भी सफलता अर्जित कर विद्यालय और ज़िले का नाम रोशन करेंगे।