March 6, 2026

BREAKING : कोरबा में आज मिले कुल 16 कोरोना संक्रमित

कोरबा 13 सितंबर। कोरबा जिले में रविवार को कुल 16 नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज हुए हैं। इनमें आरटीपीसीआर से 6 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 12 वर्षीय बालक सहित 65 वर्षीय वृद्ध महिला व पुरुष भी शामिल हैं। 12 पुरुष और 4 महिलाओं की देर रात जारी हुई मेडिकल रिपोर्ट में इन्हें पॉजिटिव बताया गया है। नए संक्रमित लोगों में रामसागर पारा मिशन रोड कोरबा, लैंको पटाढ़ी, पावर इंपीरिया शारदा विहार, कोरबा टाउन, पावर सिटी कोरबा, आरएसएस नगर, पाली, सुतर्रा, नवागांव कटघोरा, दीपका कॉलोनी, आदर्श नगर कुसमुंडा, ग्राम खोद्दल लैंको पटाढ़ी से 1-1 बालको से 2 एवं ग्राम सरगबुंदिया से 12 वर्षीय बालक सहित तीन लोग पॉजिटिव दर्ज हुए हैं। इन सभी की ट्रैवल हिस्ट्री पता की जा रही है। संक्रमितों को उनकी संक्रमण की स्थिति के अनुसार होम आइसोलेसन या कोविड अस्पताल में इलाज के लिए रखा जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word