March 26, 2026

हरदीबाजार की बेटी मीनाक्षी का ऑल इंडिया थल सेना कैंप के लिए चयन


हरदीबाजार । मीनाक्षी राठौर का चयन ऑल इंडिया थल सेना कैंप टीएससी के लिए हुआ है। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार की एनसीसी सीनियर अंडर ऑफिसर मीनाक्षी अब आगामी 1 सितम्बर से दिल्ली में शुरू होने वाले 15 दिवसीय कैंप में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट का प्रतिनिधित्व करेंगी।
मीनाक्षी ने चयन प्रक्रिया के दौरान मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस, फील्ड सिग्नल, टेंट पिचिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग समेत कई कठोर प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता हासिल की। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मीनाक्षी ने कम से कम दस कठिन शिविरों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि पाई है। मीनाक्षी, हरदीबाजार निवासी शिवनारायण राठौर की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से न सिर्फ महाविद्यालय परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा के कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मदन मुरली वैष्णव और एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट कुलवंत तिर्की ने उन्हें बधाई दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word