February 4, 2026

हरदीबाज़ार में सड़क हादसा : कॉलेज छात्रा की मौत, बाइक चालक घायल


हरदीबाज़ार। थाना से महज 300 मीटर दूर शारदा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पानी टैंकर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 AZ 0466 के चालक ने तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BK 0219 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल पर सवार रुद्र प्रताप पाटले भिलाई बाज़ार निवासी अपनी सहपाठी ज्योति भारद्वाज बीए सेकंड ईयर छात्रा, ग्राम बाता निवासी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था। टक्कर के बाद छात्रा ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में रुद्र प्रताप का पैर टूट गया, वहीं गंभीर रूप से घायल ज्योति को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह पानी टैंकर स्थानीय ठेकेदार के अंदर था जो अनसूया राठौर का है और निजी सप्लाई के लिए चल रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर और नाबालिग चालकों की वजह से दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन सख़्ती नहीं बरत रहा। इस घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल हरदीबाज़ार पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को ज़ब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word