February 4, 2026

पेंशनर्स एसोसिएशन की संयुक्त बैठक 3 सितम्बर को


कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला इकाई कोरबा की कोरबा-पूर्व एवं पश्चिम के सदस्यों की संयुक्त बैठक 3 सितम्बर बुधवार को शाम 4 बजे सीनियर क्लब, कोरबा-पूर्व में आयोजित की जाएगी।
बैठक में स्थापना दिवस समारोह (1 अगस्त ) की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। एसोसिएशन ने सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सामान्य सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई है। इसके अलावा कोरबा-पश्चिम (दर्री) की मासिक बैठक 5 सितम्बर को शाम 4 बजे इरेक्टर हॉस्टल में पूर्व निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word