April 15, 2026

राजधानी में प्रदर्शन करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं


0 19 को लेंगी सामूहिक अवकाश

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी लंबित मांगों के समर्थन में 19 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर प्रांतीय स्तर पर राजधानी रायपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ की जिलाध्यक्ष बीना साहू और सचिव सुचित्रा मानिकपुरी ने बताया कि संघ की 8 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन शासन-प्रशासन को बार-बार सौंपे गए, लेकिन न तो किसी सार्थक वार्ता की गई और न ही मांगों पर अमल हुआ। इस उपेक्षा के चलते प्रदेश की करीब एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं में गहरा आक्रोश है। पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार संघर्ष के दूसरे चरण में 19 सितंबर को सभी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम बंद रखकर रायपुर के तूता मैदान में आयोजित रैली व प्रदर्शन में भाग लेंगी। इस संबंध में विभागीय, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सूचना स्वरूप आवेदन भी सौंपा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word