February 24, 2026

जीवन बचाने का संकल्प : एमजेएम हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ रक्तदान शिविर


कोरबा। समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एमजेएम हॉस्पिटल, टीपी नगर कोरबा में बीएनआई बिलियोनायर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित मीना जैन मेमोरियल (MJM) हॉस्पिटल परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इसे जीवन बचाने का सबसे बड़ा संकल्प बताते हुए दूसरों को भी इस दिशा में आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर एमजेएम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रिंस जैन स्वयं उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”
शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीएनआई बिलियोनायर्स के सदस्यों ने शिविर के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई और इसे भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया।
स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी सिद्ध होते हैं, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी और मजबूत बनाते हैं।
यह रक्तदान शिविर सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि यह संदेश था कि “रक्तदान महादान है, हर बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है।”

ranjan photo
Admin

Spread the word