March 25, 2026

महापौर ने दिव्यांग को ट्रायसिकल भेंट की


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने रामनगर बस्ती निवासी दिव्यांग वीरेन्द्र दास को ट्रायसिकल प्रदान की। उन्होंने श्री दास को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत परिसर में आयोजित हुआ। इस दौरान पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, धनश्री साहू, प्रीति दिनेश शर्मा, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी, अजय साहू व दिनेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। ट्रायसिकल मिलने पर वीरेन्द्र दास ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word