March 25, 2026

कटबितला पंचायत में फिर उजागर हुआ मनरेगा फर्जीवाड़ा

कोरबा। ग्राम पंचायत कटबितला में मनरेगा फर्जी मजदूरी भुगतान का एक और मामला सामने आया है। सत्र 2024–25 में कृषि तालाब निर्माण कार्य के नाम पर 1017 मजदूरी दिवस दिखाकर 2.60 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जिसमें करीब 84 हजार रुपये फर्जी रूप से सरपंच, उनके परिजनों और अन्य नामों पर निकाले जाने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार पुराने तालाब में सिर्फ मेड़ बनाकर फर्जीवाड़ा किया गया। इससे पूर्व इसी पंचायत में 65 हजार से अधिक का फर्जी भुगतान मामला अभी तक जांच के बिना लंबित है। मनरेगा में जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word