सिपेट में एचटीपीएस, सीएसपीजीसीएल कोरबा के सीईआर द्वारा प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन प्लास्टिक्स इजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने वाला उत्कृष्ट संस्थान है।
सिपेट कोरबा में 10 नवंबर को एचटीपीएस, कोरबा द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एचटीपीएस, सीएसपीजीसीएल कोरबा एमके गुप्ता (ओ एंड एम), अतिरिक्त मुख्य अभियंता, विशेष अतिथि के रूप में सुधीर पांड्या परियोजना प्रबंधक, सुमित सिंह एसई (प्रशिक्षण) एवं मनोज मिश्रा ईई (प्रशिक्षण) उपस्थित रहे।
सिपेट कोरबा में एचटीपीएस, कोरबा द्वारा प्रायोजित सीईआर (कॉरपोरेट एनवायरमेंटल रिस्पांसिबिलिटी) योजनान्तर्गत
एचटीपीएस, प्रभावित ग्रामों के 20 प्रशिक्षार्थियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम में प्लास्टिक प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग टेक्निक्स (इजेक्शन मोल्डिंग ब्लो मोल्डिंग इत्यादि) के अंतर्गत प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले मशीनो की कार्यप्रणाली, रखरखाव एवं कप्यूटर संचालन पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की कड़ी में आई टी आई प्रशिक्षण के तर्ज पर कन्वेंशनल मशीनिग और कप्यूटर न्यूमेरिक कण्ट्रोल मशीनिंग पर 20 प्रशिक्षाणर्थिगो को दो दिनसीग प्रशिक्षण दिगा गगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अक्टूबर से एक नवंबर एवं 3 से 4 नवंबर तक किया गया। प्रशिक्षण उपरांत इन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन अवरार पर मुख्य अतिथि के द्वारा अपने वक्तव्य में बताया गया कि सिपेट में सीईआर मद के अंतर्गत रकील अग्रेडेशन का कार्य करती है वह अत्यंत ही सराहनीय कार्य है साथ ही यहां प्रशिक्षण के लिए उन्नत सुविधाएं विश्वस्तरीय है। सिपेट के साथ टेक्निकल रूप से जुड़ने एवं भविष्य में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा विस्तृत रूप से प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों ने एचटीपीएस तथा सिपेट को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उज्जवल भविष्य हेतु अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों द्वारा सिपेट कोरबा द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की गई साथ ही शुभकामनाएं भी प्रेषित् की गई। कार्यकम के दौरान अतिथियों द्वारा टूल रूम एवं प्रोसेसिंग विभाग का अवलोकन भ्रमण कराया गया।
सिपेट, कोरबा के राजीव कुमार लिल्हारे प्रबंधक (तकनीकी) के द्वारा सिपेट में सचालित विभिन्न प्रकार के प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सिपेट में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार उद्बोधन रजनीश पांडेय द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में सिपेट, कोरबा एवं एचटीपीएस, कोरबा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।