रवि साहू के नेतृत्व में छुरी नगर पंचायत में प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम कोरबा आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। स्वागत का सिलसिला पाली से शुरू होकर भाजपा कार्यालय टी.पी. नगर तक जारी रहा। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की और बाइक रैली निकालकर उत्साह का प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैण्ड में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया। कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल टिकरिहा ने कहा कि आज मिला सम्मान उन्हें अभिभूत कर गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा सदैव संगठन के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता है और इसी ऊर्जा से पार्टी को मजबूती मिलती है।टिकरिहा ने कहा, मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है। इसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आज भाजपा के मुख्य संगठन में युवा मोर्चा से निकले नेताओं की अग्रणी भूमिका यही साबित करती है कि युवाओं की शक्ति संगठन की असली ताकत है। छुरी नगर पंचायत के पास भी रवि साहू के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय शर्मा, नरेंद्र देवगन, हीरानंद पंजवानी, अभिषेक गर्ग, गोविंद सिंह कंवर जनपद अध्यक्ष कटघोरा, पद्मिनी देवगन नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रीतम देवगन, करुणा शंकर देवगन, देवेंद्र देवगन, कामता देवगन, मनोज विश्वास, समजीत सिंह, श्याम साहू, प्रभाकर देवगन, रोहित देवगन, गायत्री, तुसार साहू, आदित्य साहू, बंटी जोशी, बालगोविंद केंवट, दीपक साहू, उमाकांत डिक्सेसना, जय गर्ग, संजय भरिया, महेंद्र सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।