March 25, 2026

जनजाति गौरव पखवाड़ा उतरदा में विविध कार्यक्रम आयोजित


उतरदा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत जनजातीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को जानने-समझने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य जी. पी. लहरे के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी उत्तम सिंह मरावी के संयोजन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को जनजातीय संस्कृति एवं इतिहास से संबंधित चलचित्र दिखाया गया। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता, कहानी वाचन, निबंध लेखन तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को जनजातीय आस्था से जुड़े बड़ा देव देव स्थल का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें उसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के व्याख्यातागण पी. पी. अंचल, पी. खांडे, नरेंद्र कुमार पाटले, अनुज कुमार जांगड़े, नीलिमा सोनी, ममता मांडले, राकेश टंडन, सुधीर कुमार चंद्रा, निर्मला शर्मा, अनीता मानिकपुरी, राजेंद्र कैवर्त्य, वंदना लहरे एवं शीलू ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word