March 25, 2026

बाल दिवस पर भव्य बाल मेला, 40 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र


जमनीपाली। स्वामी आत्मानंद विद्यालय,जमनीपाली में बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अभिमन्यु साहू ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों से बच्चों को अवगत कराया। मेले में छात्रों द्वारा गुपचुप, सैंडविच, भेल, चाउमीन, मोमोज, चाय, फ्रूट चाट सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक क्राफ्ट सामग्री का स्टॉल भी विशेष रूप से सभी का ध्यान

खींचता रहा।प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने शासन के निर्देशानुसार मेला भी लगाया, जिसमें गणित, अंग्रेज़ी और विज्ञान विषयों को रोचक तरीके से समझाने वाले चार्ट और मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। मेले में कुल 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनका छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर रेखा सिंह ने कहा कि बाल मेला छात्रों में उद्यमिता, रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है तथा लाभ-हानि जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम उत्साह, सीख और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word