March 25, 2026

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर केपील में हरित अभियान की शुरुआत


कोरबा। देश के राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोरबा पॉवर लिमिटेड पताड़ी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु हरित केपील अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान करतला ब्लॉक स्थित संयंत्र परिसर में वृहद सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व केपील के चीफ बिजनेस ऑफिसर समीर कुमार मित्रा, परियोजना प्रमुख सी.वी.के. प्रसाद, ए. राजागुरु एवं मुला रवि के निर्देशन में तथा आर.एन. शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। पर्यावरण विभागाध्यक्ष ईशान ताम्रकार एवं आलोक मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम की

शुरुआत वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर केपील के अधिकारी, ठेका श्रमिक तथा स्थानीय नागरिकों सहित 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया और राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभा को संबोधित करते हुए केपील के शीर्ष प्रबंधक वर्ग से जुगल किशोर सेनापति, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, अतुल गुप्ता और राजेंद्र सांखला ने नागरिकों से राष्ट्रगीत को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। अभियान के दूसरे दिन संयंत्र परिसर में उद्यान विभाग के सहयोग से 200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। केपील प्रबंधन का कहना है कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। इस अभियान को निकटवर्ती ग्रामों तक भी विस्तारित किया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह एक जन आंदोलन का रूप ले सके। अदाणी समूह अपने सामुदायिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कोरबा, रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, बलौदाबाजार भाटापारा एवं बिलासपुर जिल में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और आजीविका उन्नयन के विविध कार्यक्रम संचालित कर रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word