February 25, 2026

सप्तशक्ति संगम का आयोजन, 132 मातृशक्तियों ने उत्साह से किया सहभाग


पाली। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में कुमारी शोभा मंसूर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रीमा वर्मा अधिवक्ता एवं पार्षद, संजू अजय जायसवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, हेमलता शर्मा भागवत कथा वाचक, प्रतीक्षा शर्मा विधिक साक्षरता, आशा साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली, रस कुंवर सरपंच पुलाली कला तथा मंजू जायसवाल शक्ति दाई शिक्षण समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत श्रीफल और पुष्पगुच्छ से किया गया।


कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के ग्रामों से 132 मातृशक्तियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन, महिलाओं की सामाजिक एवं राष्ट्रीय भागीदारी और समाज में उनके योगदान पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभा मंसूर ने महिलाओं को राष्ट्र प्रगति का आधार बताते हुए प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वेशभूषा झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शुभया लक्ष्मी चौबे (रानी लक्ष्मीबाई), इशिका सोनी (मिनीमाता), जीविका बंजारा (छत्तीसगढ़ महतारी), प्रियंका पटेल (तीजन बाई), मेधा यादव (माता सीता) और प्रीथा मिश्रा (भजन प्रस्तुति) को दर्शकों ने खूब सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन मीना देवांगन ने किया और विश्व बंधुत्व तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रस्तावना लक्ष्मी साहू ने प्रस्तुत की। प्रश्नोत्तरी का आयोजन अंजू जायसवाल एवं शशि बिंझवार द्वारा किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वालों को पेन पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में संतोषी कैवर्त ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य और प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word