प्रांशी प्रभुवा का एमबीबीएस में चयन, परिवार और नगर में हर्ष की लहर

हरदीबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरदा में पदस्थ डॉ. जी.आर. प्रभुवा तथा माता गायत्री देवी की पुत्री प्रांशी प्रभुवा का चयन रावतपुरा मेडिकल कॉलेज, नया रायपुर में एमबीबीएस के लिए हुआ है। प्रांशी ने अपनी प्रारंभिक से लेकर बारहवीं तक की शिक्षा सेंट थॉमस, दीपका से प्राप्त की, जहाँ वह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। एमबीबीएस में चयन पर प्रांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सतत मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, ईष्ट-मित्रों और पूरे नगर में खुशी का माहौल है। सभी शुभचिंतकों ने प्रांशी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की है कि जिस प्रकार उनके पिता डॉ. प्रभुवा क्षेत्र में सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, उसी प्रकार प्रांशी भी मेडिकल की शिक्षा पूर्ण कर क्षेत्र के मरीजों की सेवा में योगदान देगी। प्रांशी की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।