वार्ड 27 में पुनरीक्षण अभियान तेज, पार्षद व बीएलओ घर-घर कर रहे फॉर्म भराई

कोरबा। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर फॉर्म भराई और जागरूकता कार्य तेजी से जारी है। वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव और बीएलओ टीम घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों से नए नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित फॉर्म भरवा रहे हैं। पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए वार्ड के किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। टीम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है और पूर्ण फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्वाचन कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। बीएलओ ने बताया कि दस्तावेजों की जांच कर सभी फॉर्म समय पर निर्वाचन कार्यालय भेजे जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि घर-घर पहुंचने से फॉर्म भरना आसान हुआ है तथा मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने में भी मदद मिली है।