February 4, 2026

अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में कोरबा पश्चिम चैंपियन, फाइनल में अंबिकापुर को 2-0 से हराया


कोरबा। बहतराई स्थित हॉकी स्टेडियम में आयोजित पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में पश्चिम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कोरबा पश्चिम ने अंबिकापुर क्षेत्र को 2-0 से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम ने पूरे मैच में दमदार खेल दिखाते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद बिलासपुर क्षेत्र के तत्वावधान में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम को शील्ड और उपविजेता अंबिकापुर टीम को रनर अप शील्ड प्रदान की गई। मुख्य अतिथि बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को सफल बनाया। समारोह में विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े, अमर चौधरी, पी.आर. साहू, डी.पी. बारवा, परिषद की सचिव अधीक्षण अभियंता स्मिता सूर्यवंशी, कार्यपालन अभियंता तृप्ति जांगड़े, प्रकाशन अधिकारी मुकेश माथुर, प्रशासनिक अधिकारी दीपक तिग्गा, ए.जे. सिंह सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल विद्युत कंपनीज की 9 टीमों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय विद्युत मंडल प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम संचालन मुकेश माथुर और आभार प्रदर्शन स्मिता सूर्यवंशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला हॉकी संघ बिलासपुर का प्रमुख योगदान रहा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word