March 25, 2026

कटघोरा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल धान जप्त


कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश और अनुविभागीय अधिकारी तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में कटघोरा क्षेत्र में अवैध धान भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। शनिवार को गठित संयुक्त जांच दल तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र लांझी, तथा मंडी समिति कटघोरा के सहायक ग्रेड-2 राजेश झारिया ने कई दुकानों और गोदामों में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान कटघोरा, छिर्रा और पुरानी बस्ती क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं पाई गईं। कई व्यापारियों द्वारा नियम विरुद्ध धान संग्रहित मिला, जिसे तत्काल जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू की गई। जिसमे


दिलीप कुमार अग्रवाल कटघोरा 16.80 क्विंटल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल कटघोरा 11.20 क्विंटल, भागवत प्रसाद जायसवाल छिर्रा 16 क्विंटल तथा यतीश जायसवाल पुरानी बस्ती से 46 क्विंटल कुल 90 क्विंटल धान अवैध भंडारण से बरामद किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था को पारदर्शी रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही व्यापारियों व नागरिकों से नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word