February 4, 2026

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ एवं संस्कारम् संस्था के सहयोग से एन.एस.एस. का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न


कोरबा। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय साडा कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का सफल आयोजन प्राथमिक शाला ग्राम दैहानभाठा गोढ़ी में सम्पन्न हुआ। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक एवं सह प्रभारी रेणुका लदेर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ आयुक्त नगर निगम कोरबा आशुतोष पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में उ.मा.वि. गोढ़ी की प्राचार्य रिनी दुबे एवं रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी राधाकांत कश्यप उपस्थित रहे। अगले दिन सहायक आयुक्त आ.जा.

कल्याण विभाग के श्रीकांत कसेर मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीतेन्द्र राठौर, चित्रलेखा चंदेल, विपेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष छ.ग. अखबार वितरक संघ उपस्थित थे। डॉ. योगेन्द्र कुमार तिवारी ने शिविर का रात्रिकालीन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। योग, विधिक जागरूकता एवं जनसरोकार की गतिविधियाँ में रणधीर पाण्डे, अध्यक्ष नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा योग और विधिक जागरूकता अनिरुद्ध कुमार राठौर एडवोकेट, धनश्री अजय साहू पार्षद वैधानिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की। स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज का योगदान विषय पर प्रमेश सिंह चंदेल सीए, इंजी. आकांक्षा चंदेल व खेलकूद जीवन पर दीनू पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा के.आर. टंडन सहायक, झसेंद्र गभेल सहायक, रामकृपाल साहू सहायक खेल अधिकारी, पदम सिंह चंदेल पंच, कौशल प्रसाद सोनवानी सचिव ने अपने विचार रखे। साइबर सुरक्षा जागरूकता पर वी.के. पाठक (आईपीएस), प्रशांत सिंह तथा डेमन ओगरेने साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। स्वयं सेविकाओं ने योग सत्र उपरांत ग्राम दैहानभाठा में नशा मुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। वही हेमंत साहू संगठन मंत्री, संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ और मनोज वैष्णव व्याख्याता संस्कृत ने विवेकानंद के जीवन प्रसंगों तथा संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कारम्’ संस्था द्वारा वेद, पुराण, गीता, रामायण, महाभारत आधारित जीवन मूल्यों पर सत्र आयोजित किए गए। जिसमे चित्रलेखा चंदेल संरक्षक, आकांक्षा चंदेल अध्यक्ष, नेहा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, प्रियंका जायसवाल, दिलीप त्रिपाठी, दीपिका पुजारी ने अपने विचार रखे ।

0 अखबार वितरक संघ की अनूठी पहल
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने शिविर के 48 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रतिभागियों को एक सप्ताह तक सभी अखबार निशुल्क वितरित किए तथा उन्हें प्रतिदिन अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिसमे पदम सिंह चंदेल प्रदेश अध्यक्ष, रेशम साहू बालको इकाई, विपेन्द्र कुमार साहू जिला अध्यक्ष, जय सिंह नेताम जिला सचिव, लक्ष्मी राठौर कोषाध्यक्ष, राय सिंह, रामा, तपेश्वर राठौर, कृष्ण निर्मलकर, अनिल गिरी, राकेश ने विशेष योगदान दिया।
0 शिविर में चार दल रानी लक्ष्मीबाई दल में ज्योति, पेमिला, काजल, खुशी, लुकेशना, तान्या, पूजा, अंजली, प्रियंका, चांदनी, श्रेया, रागिनी, रानी पद्मावती दल में ज्योति, समीक्षा, मासूम, अंजनी, किरण, प्रीति, आराधना, जमुना, भूमिका, अनुराधा, देव्यानी, अशिवन तिर्की, चांदनी गिरी, रानी अहिल्याबाई दल में मोनिका, चांदनी श्रीवास, सिमरन, सुषमा, माही, प्रतिभा, शबाना, मीनाक्षी, रोशनी, सिमरन, साक्षी वही रानी दुर्गावती दल में कविता, खुशबू, नैना, संजीत, संस्कृति, श्रीया पटेल, आकांक्षा, दिव्या साहू, आसना, दिव्या महंत, प्रिया उपस्थित थी । कार्यक्रम का संचालन रेणुका लदेर तथा आभार प्रदर्शन सविता पाठक ने किया। शिविर के संपूर्ण संयोजक पदम सिंह चंदेल पंच ग्राम गोढ़ी रहे। जानकारी रेणुका लदेर सह प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दी गई।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word