February 4, 2026

ठंड में मानवीय पहल सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था ने ग्रामीण स्कूलों में वितरित किए स्वेटर


दीपका। सृष्टि महिला समाजसेवी संस्था जो जन सरकार के तहत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता निभाती है, ने कड़ाके की ठंड के बीच ग्रामीण व उपनगरीय क्षेत्रों के स्कूलों में स्वेटर वितरण कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की है। संस्था द्वारा कटघोरा विकासखंड के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम शासकीय माध्यमिक शाला विजयनगर, आदिम जाति प्राथमिक स्कूल उर्जानगर, प्राथमिक स्कूल धनवारपारा, ग्राम पंचायत दुरेना तथा प्राथमिक/माध्यमिक शाला चैनपुर बसाहट में आयोजित किया गया। ग्रामीण इलाकों के इन स्कूलों में संस्था के इस नवाचारी प्रयास की व्यापक प्रशंसा हो रही है। संस्था की अध्यक्ष गौरी चक्रवर्ती के निर्देशन में हाई स्कूल विजयनगर में विभिन्न विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके तहत नशामुक्ति पर संस्था के सदस्यों द्वारा एक प्रभावी नाटक का मंचन किया गया। जिसमे गौरी चक्रवर्ती ने चारित्रिक विकास पर, रागिनी तिवारी ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेनेटरी पैड पर, ममता मिश्रा ने स्वास्थ्य के लिए खेल के महत्व पर, प्रीति शर्मा ने साइबर क्राइम पर, बी. स्निग्धा ने सुसंस्कार पर, कल्पना शुक्ला ने सनातन संस्कृति पर, प्रिया पटेल ने योग के महत्व पर छात्रों को जागरूक किया। इसके साथ ही कल्पना शुक्ला, खुशबू देवांगन, माला बारीक, प्रिया पटेल, अंशु साहू, रंजीता साहू एवं पुष्पा तिवारी द्वारा नशामुक्ति पर मनोरंजक नाटक का मंचन किया गया, जिसने बच्चों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। इस मानवीय अभियान में सृष्टि महिला मंडल की निम्न सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया स्वपना सिन्हा, शशि राठौड़, कल्पना शुक्ला, माला रानी, सुषमा सिन्हा, रागिनी तिवारी, ममता मिश्रा, प्रीति शर्मा, गौरी चक्रवर्ती, बी. स्निग्धा, सिम्मी रात्रे, इंदु सिंह, जमुना भट्टाचार्य, पूर्णिमा कुरील, अनामिका यादव, पार्वती साहू, फुलू गढ़ेवाल, मीना चौहान, सकुन्ती पटेल, ममता साहू, खुशबू देवांगन, अंजलि रात्रे, प्रिया पटेल, पम्मी बिस्वाल, रोजी शांति, अंजली गौरहा, शिवकुमारी साहू, किरण पटियाल, रश्मि सिन्हा, अनिता राठौड़, अंशु साहू, प्रभा साहू, पुष्पा तिवारी, रंजीत साहू, प्रीति सागर, गायत्री पांडे, अनुराधा प्रधान, लता महंत, सन्ध्या सिंह चंदेल, रामेश्वरी यादव, पुष्पा भारती, शशि साहू, छवि मिश्रा, सोनम साहू, प्रियंका शिंदे, सोनम प्रजापति ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word