पुष्पलता उद्यान में अनोखे अंदाज़ में मना कीर्तन मंडली सदस्य का जन्मदिन

कोरबा। पुष्पलता उद्यान में वर्षों से सक्रिय महिला मंडल कीर्तन मंडली द्वारा एक अनोखा और भक्तिमय जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। कीर्तन मंडली के सक्रिय सदस्य हरि नारायण स्वर्णकार का जन्मदिन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कीर्तन मंडली द्वारा उद्यान में निर्मित चबूतरे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य में फूल, गुब्बारे से सजाया गया था। इसके पश्चात विधिवत कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें महिला मंडल की सदस्यों ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कीर्तन उपरांत केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। समारोह के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने हरि नारायण स्वर्णकार को शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
यह आयोजन सादगी, भक्ति और सामूहिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस अवसर पर त्रिवेणी राजपूत, हीरामती शर्मा, सरोज तिवारी, सुरेंद्र निगम, विद्यानंद राठौर, चक्रधर पटेल, मंजूषा राजपूत, शिवकुमारी देवांगन, प्रमिला, सीमा, सरोज गुप्ता, तारा जायसवाल, कन्हैयामती, रानी, संजना, वंदना, दुर्पती, ननकी बाई, गंगोत्री रामायण बाई, चमेली, पुष्पा, जानकी, सत्य भामा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।