March 25, 2026

अवैध धान भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 238 बोरी धान जब्त


कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली के मार्गदर्शन में तहसील पाली क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। गुरुवार को तहसीलदार पाली भूषण सिंह मंडावी, खाद्य निरीक्षक रवि राज एवं राजस्व निरीक्षक पाली श्री कन्हैया की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बकसाही में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान व्यापारी श्री सतीष जायसवाल की दुकान से 143 बोरी धान कुल वजन 57.20 क्विंटल तथा व्यापारी श्री कृष्ण जायसवाल की दुकान से 95 बोरी धान (कुल वजन 38.00 क्विंटल) अवैध रूप से भंडारित पाया गया। नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए कुल 238 बोरियों में 95.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रकरण में संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खरीदी-बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word