वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू नहीं रहे


कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्रवण साहू (64 वर्ष) का 19 फरवरी की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 20 फरवरी की सुबह उनके पथर्रीपारा कोरबा स्थित निवास गणेश चौक के पास से निकल कर ढेंगुरनाला स्थित मुक्तिधाम जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word