March 28, 2026

हरदीबाजार में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया होली का पर्व


0 होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
हरदीबाजार। रंगों का पर्व होली हर्ष, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गांव के सरपंच लोकेश्वर कंवर एवं बुजुर्गों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। ग्रामीणों ने अपने घरों से लकड़ियां और गोबर के कंडे लाकर होलिका में अर्पित किए। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर रंग-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।

पुरानी बस्ती में मादर और नगाड़े की धुन पर लोगों ने उत्साहपूर्वक होली खेली। वहीं बस स्टैंड, कॉलेज चौक और अंबेडकर चौक में भी लोगों ने बाजे-गाजे के साथ रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं।

वहीं लोगो ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास पहुंच कर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। श्यामू जायसवाल ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया, वहीं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत मदन राठौर ने भी अपने घर पर लोगों के साथ होली खेलकर पर्व की खुशियां मनाई। हरदीबाजार क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, रामशरण कंवर, रमेश अहीर, चूलेश्वर राठौर, जगदीश अग्रवाल, चंद्रहास राठौर, राजाराम राठौर, निलेंद्र राठौर, विनोद उपाध्याय, प्रमोद राठौर, कमलकांत साहू, श्याम राठौर, गुलशन जायसवाल, मनोज राठौर, जनपद सदस्य सनीता अनिल टंडन, राजेश राठौर, नरेश टंडन, विनय चंद्राकर, रामायण यादव, आशीष यादव, युवराज कंवर, लेखपाल कंवर, कोटवार लखन दास महंत, पंकज ध्रुवा, नरेंद्र अहीर, रामेश्वर यादव, कोमल उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word