April 2, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर भोग-प्रसाद वितरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल


हरदीबाजार। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार एवं हनुमान भक्तों द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर, बजरंग चौक सराईसिंगार में विशेष पूजा-अर्चना एवं भोग-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित हीरालाल पांडे द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा व आरती के साथ हुई।
इसके पश्चात दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के बीच खीर-पूड़ी एवं बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला मंत्री अजय दुबे, श्यामु खुशाल जायसवाल, चुलेश्वर राठौर, डॉ. विजय राठौर, मंजू अजय दुबे, माधुरी राठौर, चंद्रकांता राठौर, समिति अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, जगदीश अग्रवाल, विनोद उपाध्याय, राजाराम राठौर, बड़ू सिंह, राजकुमार, दुर्गेश डिक्सेना, पंकज ध्रुवा, बजरंग यादव, देवानंद साहू, नरेंद्र अहीर, राहुल डिक्सेना, श्रवण यादव, दुर्गा राठौर, अनिल जायसवाल, छोटेलाल पटेल, धर्मेंद्र राठौर, अशोक सोनी, संजय राठौर, राजेश राठौर, विजय राठौर, शिवा राठौर, वैभव राठौर, सोनी जी, राजकुमार श्रीवास, देवी साहू, रमेश राठौर, साईंनाथ राजकुमार राठौर, राजू डिक्सेना, समीर जायसवाल, धनंजय ध्रुवा, विक्की जायसवाल, नितेश जायसवाल, सूर्या यादव, सुनील जायसवाल, भुनेश्वर राठौर, महावीर डिक्सेना, सोनू प्रजापति, ब्रह्मानंद राठौर, वैभव ध्रुवा, निखिल राठौर, नितेश राठौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word