April 2, 2026

महाराणा प्रताप नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर दक्षिणमुखी हनुमान जी की स्थापना


कोरबा। वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर स्थित सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर महिला समिति द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान जी की स्थापना की गई। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।


कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं महिला समिति की ओर से सीमा दुबे, सपना पांडे, कुसुम द्विवेदी, सुषमा द्विवेदी, पाल आंटी, दीपाली घोष, पिंकी चंद्राकर सहित सभी सदस्याओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने भगवान हनुमान से सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word