February 27, 2026

कोरबा:आम आदमी पार्टी ने की पानी का बिल माफ करने की मांग, नगर निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन

कोरबा 19 सितम्बर। आम आदमी पार्टी ने पानी बिल माफ करने की मांग को लेकर कोरबा नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन दिया है। मीडिया प्रभारी मुशाहिद अंसारी ने कहा है कि कोरोना काल मे लोगो की मदद करने की बजाय उनसे पानी बिल वसूली करना जनता के जख्म पे मिर्ची छिड़कने जैसा है।

पार्टी के ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी की वजह से देश और प्रदेश में अधिकतर लोगों की आय या तो खत्म हो गई है या कम हो गई। कई लोगो का रोजगार चला गया। व्यापार ठप हो गया।lock down के वक़्त कई सामाजिक संगठन ने राशन किट वितरण लोगो को थोड़ी राहत पहुचाई। इस मुसीबत से कोरबा भी अछूता नही। एक तरफ लोग इतने परेशान हैं और दूसरी तरफ नगर पालिका निगम पानी बिल की वसूली स्टार्ट करने वाली है ये गलत है। जबकि नगर निगम तो खुद जनता की कुछ मदद नही कर पाया। बारिश में कइयो के गिरे मकान का मुआवजा निगम ने नहीं दिया, जबकि महापौर और निगम सभापति ने खुद कई बस्तियो में जाके लोगो को आश्वासन दिया। उस आश्वासन को भी पूरा नही कर पाए अतः कोरबा निगम के जितने भी पानी के बिल है मार्च 2021 तक के लिए माफ होनी चाहिए। ज्ञापन देते वक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा प्रभारी भानु चन्द्रा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जिला सचिव अमर दास , कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, नरेश वासु और मीडिया प्रभारी मुशाहिद अंसारी मौजूद थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word