March 6, 2026

लोकवाणी की 11 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को होगा.. 23,24 एवं 25 सितंबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकाॅर्डिंग

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी विषय पर प्रदेशवासियों से करेंगे बात


कोरबा 22 सितंबर 2020. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को होगा। लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नवा छत्तीसगढ़,हमर विकास मोर कहानी विषय पर प्रदेश की जनता से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 23, 24 एवं 25 सितंबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह साढ़े 10 बजे से 11 बजे तक होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word