March 7, 2026

मुंगेली में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.. केवल 1 दिन की मिली छूट

मुंगेली: प्रदेश में कोरोना महामारी लगातार तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। आए दिन अलग-अलग जिलों से भारी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान की जा रही है, जिसके चलते कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए मुंगेली जिले में 17 से 23 सितम्बर तक लॉकडाउन लगाया गया था। जो की अब 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

हालांकि प्रशासन ने लोरमी इलाके में लोगों की समस्याओं को देखते हुए एक दिन की छूट दी गई है। यानी कल एक दिन के लिए शहर में दुकानें खुलेंगी। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के लगभग आधे से अधिक जिलों में संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगाया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word