October 6, 2024

श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार,अर्चना सिंह सेंगर बनाई गई महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष

शुभांशु शुक्ला

रायपुर। 24 सितंबर 2020 श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार के अनुसंशा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह के सहमति पर अर्चना सिंह सेंगर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के महिला ईकाई के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। तो वहीं श्री राजपूत करणी सेना के जिला ईकाई का विस्तार करते हुए शिवांशु सिंह राजपूत को शहर सह संयोजक बिलासपुर, आशीष ठाकुर को शहर अध्यक्ष बेमेतरा,नवादित्य सिंह चौहान को ग्रामीण उपाध्यक्ष बेमेतरा, श्रीमती श्रद्धा यशवंत सिंह ठाकुर को जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार (भाटापारा), श्रीमती कल्पना यशवंत सिंह राजपूत को जिला महासचिव बलौदाबाजार(भाटापारा), रानी त्रिभुवन नाथ सिंह को जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर, ज्ञानेंद्र सिंह को अध्यक्ष पंडरिया सहित चंचल सिंह राजपुत को बिलासपुर मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया तथा उन्हें इस पद की गरिमा व सम्मान बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के निर्देश दिए।

Spread the word