March 18, 2026

जिला भाजपा ने मनाया जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

मुंगेली। 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धेय पं दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया उनके द्वारा देश के लिए किये गये कार्य व बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व जिला महामंत्री मोहन भोजवानी,आईटी सेल जिला संयोजक सुनील पाठक, किशोरीलाल केशरवानी, नगर महामंत्री मुकेश रोहरा,जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी 9 मण्डलों के बूथों में भी कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word