March 7, 2026

मरवाही उपचुनाव हेतु महिला काँग्रेस के ब्लॉक प्रभारियों की हुई नियुक्ती

राज्यसभा सदस्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो नेताम के निर्देशानुसार आगामी मरवाही में होने वाले विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संचालन हेतु महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी प्रदान की जा रही है जिसके तहत मायारानी सिंह को प्रभारी बनाया जा रहा है एवम उपरोक्त विधानसभा के तीन ब्लॉक के प्रभारी निम्नानुसार बनाये गए

  • गौरेला – अनिता लवहातरे, सीमा पांडे
  • पेन्ड्रा – शोभा चाहिल, आशा सिंग
  • मरवाही – अन्नू पांडे, करुणा शर्मा

सभी ब्लॉक प्रभारी मायारानी सिंह के साथ ब्लॉक का दौरा कर चुनाव प्रचार कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपलब्धि की जानकारी आमजनता के बीच लेजावेंगे एवम समय समय पर अध्यक्ष से निर्देश लेवेंगे तथा अपनी गतिविधियों से अवगत कराएंगे ।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word