February 26, 2026

भारत में कोविड-19 से मृतकों की संख्या पहुंची एक लाख के पार, सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में

नई दिल्ली 4 अक्टूबर। भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण 65 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए. जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 82,260 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं. वहीं इस दौरान 940 संक्रमितों की मौत भी हुई है. इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,01,782 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गई है. इनमें से अब तक 1,01,782 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9,37,625 हो गई है. बीते शनिवार को देश में कुल एक्टिव केस की सख्या 9 लाख 44 हजार के पार थी

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. वर्तमान में महाराष्ट्र में 2,61,313 एक्टिव मामले हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word