February 27, 2026

कोरबा : हथकरधा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष सहित गर्भवती कोरोना पाजीटिव महिला का निधन

कोरबा जिले के उमरेली के निवासी और राज्य हथकरधा विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष संतोष देवांगन का आज शाम रायपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कोरोना संक्रमित होने पर इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। वे पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज डॉक्टरो की देखरेख में किया जा रहा था, परंतु तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु आज शाम साढ़े छः बजे के आस पास हो गई। पूर्व अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को रायपुर से उमरेलि लाने की तैयारी की जा रही है।
वही कोरबा के नगर निगम कार्यालय के समीप निजी कोविड केयर अस्पताल में आज एक 27 वर्षीया गर्भवती कोरोना संक्रमित ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देवरी बाँकी मोंगरा निवासी गर्भवती महिला को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए निजी कोविड अस्पताल में कल देर रात भर्ती किया गया था। कोरोना संक्रमित होने के कारण उसका इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा किया जा रहा था परंतु अथक प्रयासों के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मृत्यु हो गई।
दोनो शवों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की निगरानी में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word