April 15, 2026

बिलासपुर-रायपुर हाइवे पर दुर्घटना में चार लोगों की मौत

मुंगेली 9 अक्टूबर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर देर शाम राहगीर को बचाने के चक्कर में एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है.

घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना चौकी के बरमदेव ढाबा के पास की है. रायपुर निवासी एक परिवार कार में बिलासपुर से अपने घर लौट रहा था, जहां सरगांव के बरमदेव ढाबा के पास एक राहगीर को बचाने के चक्कर मे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. दुर्घटना में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई, वही 2 लोगो का हालात गंभीर बनी हुई है.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word