सिद्ध हनुमान मंदिर में भंडारा, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

कोरबा। हनुमान जन्मोत्सव पर भूमिहार ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने सपरिवार श्री सिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित सौरभ मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। अरविंद शर्मा की ओर से यहां विशाल भंडारा का आयोजन कराया गया। दोपहर 12 बजे से हनुमान जी को भोग लगाने पश्चात भंडारा प्रारंभ हुआ जो दोपहर 3 बजे तक अनवरत चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने मंशापूर्ण हनुमान जी के दरबार में मत्था टेकने के बाद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मोहन अग्रवाल कोसाबाड़ी ने भी खिचड़ी प्रसाद का वितरण कराया।

ranjan photo
Admin

Spread the word