March 21, 2026

पद्म पुरस्कारों के लिए जिले से मंगाए गए नामांकन प्रस्ताव

पद्म पुरस्कार 2022 के लिए 18 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 20 जुलाई। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिये जिले के पात्र एवं योग्य व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

जिले के पात्र एवं योग्य व्यक्ति भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप 18 अगस्त 2021 तक कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण कोरबा में अपना नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में प्रेषित कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्ताव 15 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमों की विस्तृत जानकारी वेबसाईट पर उपलब्ध है। नामांकन के लिए प्रस्तावित व्यक्ति को अपने क्षेत्र या विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रुप से उल्लेख करना होगा। नामांकन के लिए प्रस्तावित व्यक्ति के उपलब्धियों का विवरण सहित प्रशस्ति पत्र भी वेबसाइट में दर्ज करना होगा। पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग आदि में असाधारण एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिये प्रदान किया जाता है। इसलिए आवश्यक है कि ऑनलाइन सिफारिश करते समय जरूरी जानकारियां ठीक से भरे हों।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word