March 21, 2026

बुधवारी में किए गए अतिक्रमण को हटाया निगम अमले ने

कोरबा 20 जुलाई। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बुधवारी बाजार स्थित काम्पलेक्स की दो दुकानों के बीच स्थित खाली स्थल पर एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया तथा कड़ी हिदायत दी गई कि वे अतिक्रमण न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही होगी।

यहां उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा व अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में निगम बुधवारी बाजार स्थित काम्पलेक्स में रिक्त स्थल पर एक व्यक्ति द्वारा पक्की दिवाल खड़ी कर अवैध कब्जा किया जा रहा था, जिसे निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर हटा दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word