February 26, 2026

फूल सिंह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला समन्वयक नियुक्त

कोरबा 4 दिसंबर। आदिवासी नेता फूलसिंह राठिया को ग्रामीण कांग्रेस की अनुशंसा पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला समन्वयक नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश समन्वयक दिनेश शर्मा की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर टीम गठित करने और ब्लॉक स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने कहा है। ताकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपनों का भारत साकार हो सके।

फूलसिंह राठिया को जिला समन्वयक बनाने पर नवीन सिंह, प्रमोद राठौर, श्रवण कुमार, मदन राठौर, प्रवीण कुमार, अमीत भदौरिया, देवकी तंवर, दीनानाथ, प्रमोद डिक्सेना, बिसाहू राम पटेल, विनोद अग्रवाल, नंदकिशोर साहू, निर्मल राज, अजीत महंत, धनेश्वरी कंवर ने प्रसन्नता जताई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word